लहसुन का भाव इस बार जबरदस्त तरीके से गिरा है। बुधवार को फुटकर में 50 रुपये प्रति किलो तक बिका। पिछले साल के मुकाबले इसमें सात गुना तक की गिरावट आई है। व्यापारी इसके भंडारण से बच रहे हैं और किसान भी परेशान हैं।

व्यापारियों का कहना है कि बीते वर्ष लहसुन का भाव प्रति क्विंटल 28 से 30 हजार रुपये तक पहुंच गया था। ऊंचे भावों को देखकर अधिकांश व्यापारियों ने बड़े पैमाने पर भंडारण किया। जैसे ही बाजार में अचानक गिरावट आई व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कई व्यापारी तो लागत का आधा मूल्य भी नहीं निकाल पाए।

आढ़ती रजनेश कुमार ने बताया कि पिछली बार भाव 30 हजार तक गया तो सभी ने स्टॉक कर लिया लेकिन बाद में भाव गिरने से बड़ा घाटा झेलना पड़ा। इसी डर से इस बार जिले का कोई भी व्यापारी लहसुन भंडार नहीं कर रहा है। भंडारण न होने के कारण भाव और ज्यादा नीचे खिसक रहे हैं। वर्तमान में मंडी में लहसुन का भाव मात्र 4000 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछली बार व्यापारियों का बड़े स्तर पर घाटा झेलना पड़ा जिसके चलते लहसुन भंडारित नहीं किया जा रहा। इसलिए भी इसकी कीमतों में गिरावट है। –

विनोद चंद्र गुप्ता का कहना है कि पिछली बार भंडारित करने के बाद भाव गिरने से घाटा झेलना पड़ा था। इस बार किसानाें से लहसुन खरीदकर बड़े व्यापारियों को सीधे तौर पर बेच रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें