
सिलेंडर में हुए धमाके।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले के भुलियापुर छतौनी भभ्भुआ के पास एक बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर लदे एक ट्रक में आग लगने से भीषण विस्फोट हो गया। हादसे से एक के बाद एक कई धमाके हुए।
हादसे के कारण करनैलगंज, कटरा समेत कई थानों की फोर्स और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है।
गोंडा व बहराइच के आसपास दो-दो किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनी गई।
