Last Updated:
Ghazipur ki local news : गाजीपुर में सिंचाई विभाग 34 नए नलकूप लगाने की योजना पर काम कर रहा है. 21 नई परियोजनाएं पूरी होने का दावा है. एक तरफ अधिशासी अभियंता योजनाओं को समय से पूरा करने की बात कहते हैं, दूसरी ओर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर ताला मिलने से सवाल उठ रहे हैं. लोकल 18 से अधिशासी अभियंता राहुल अग्रहरि बताते हैं कि नई नलकूप परियोजनाओं के साथ पुराने नलकूपों के पुनर्निर्माण और संचालन पर भी काम किया जा रहा है. विभाग की कोशिश है कि योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जाए और किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सके. किसान रामाश्रय यादव कहते हैं कि हम लोग अपनी समस्या लेकर विभाग जाते हैं, लेकिन अधिकारी नहीं मिलते.
गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर में किसानों तक सिंचाई सुविधाएं पहुंचाने के लिए नलकूप योजनाओं पर काम किया जा रहा है. जनपदों में 1,750 नलकूप लगाने की योजना है. गाजीपुर नलकूप प्रथम खंड में 34 नए नलकूप प्रस्तावित हैं. इन परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष 2027-28 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. लोकल 18 से अधिशासी अभियंता राहुल अग्रहरि बताते हैं कि नई नलकूप परियोजनाओं के साथ पुराने नलकूपों के पुनर्निर्माण और संचालन पर भी काम किया जा रहा है. विभाग की कोशिश है कि योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जाए और किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सके. हालांकि सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता (SE) नरेश कुमार के कार्यालय की स्थिति कुछ अलग तस्वीर दिखाती है. किसानों की समस्याओं की सुनवाई के लिए निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बताया जाता है, लेकिन जब 18 लोकल की टीम मौके पर पहुंची, तो अधीक्षण अभियंता कार्यालय में मौजूद नहीं थे. कार्यालय बंद मिला और वहां मौजूद कर्मचारी ने भी अधिकारी की अनुपस्थित को लेकर कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया.
लोकल 18 से किसान रामाश्रय यादव कहते हैं कि हम लोग अपनी समस्या लेकर विभाग जाते हैं, लेकिन अधिकारी नहीं मिलते. कई बार चक्कर लगाना पड़ता है. किसान खेती छोड़कर बार-बार दफ्तर थोड़े न आएगा. कोई हमारी समस्या सुनने वाला भी होना चाहिए. राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सिंचाई से जुड़ी परेशानी हो तो किसान विभाग के भरोसे रहता है. अधिकारी अगर कार्यालय में नहीं मिलेंगे, तो हम अपनी शिकायत किससे करें. जनसुनवाई का समय तय है, तो उस दौरान SE साहब को मौजूद रहना चाहिए.
वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए
किसानों की शिकायत है कि अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाने के कारण उन्हें कई बार विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं. अगर अधिकारी फील्ड में हैं, तो कार्यालय पहुंचने वाले किसानों की शिकायत सुनने की वैकल्पिक व्यवस्था रखनी चाहिए. एक तरफ विभाग नई नलकूप परियोजनाओं और सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कह रहा है, दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी की कार्यालय में मौजूदगी और किसानों की शिकायतों की सुनवाई का सवाल भी अहम है.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
