पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। कोहरे और मौसम की मार से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रविवार को मुंबई लोकमान्य तिलक-रक्सौल छठ पूजा स्पेशल 15 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची।
इसी तरह अप और डाउन की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनें भी घंटों की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
रविवार शाम सात बजे तक अप की ओर जाने वाली पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े नौ घंटे, पुणे-दानापुर छठ पूजा स्पेशल साढ़े चार घंटे, कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल दो घंटे और भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल फेयर एक घंटे की देरी से पहुंचीं।
वहीं, देवलाली-दानापुर शेतकारी समृद्धि स्पेशल दो घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल फेयर साढ़े 10 घंटे और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल सवा पांच घंटे लेट रही। पटना-दिल्ली स्पेशल फेयर ढाई घंटे, शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल फेयर साढ़े चार घंटे और गोड्डा-शकूरबस्ती स्पेशल फेयर ढाई घंटे की देरी से पहुंचीं।
डाउन की ओर जाने वाली एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर वन-वे चार घंटे, शकूरबस्ती-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस एक घंटे, मालदा टाउन-उधना स्पेशल फेयर तीन घंटे और दानापुर-हड़पसर स्पेशल फेयर सवा 10 घंटे लेट रही।
योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल साढ़े तीन घंटे, सहरसा-मुंबई लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस आठ घंटे, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस सवा नौ घंटे और नई दिल्ली-पटना छठ पूजा स्पेशल 10 घंटे की देरी से चलीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
