अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच से 19 जुलाई देर रात पिता के साथ सो रही तीन साल की बेटी को एक दंपती अपहरण कर ले गए। अपहरण की गई बच्ची 20 जुलाई देर रात संभल में मिल गई है। मामले में पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Trending Videos

अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के पला रोड होली चाैक निवासी करन प्रकाश 19 जुलाई देर रात घर से तीन साल की बेटी टीना को लेकर दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। वह नशे की हालात में टिकट लेकर प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर पहुंचे। ट्रेन के इंतजार में बच्ची को पास में ही सुला कर खुद सो गए। इस बीच बच्ची जाग गई और खेलने लगी। खेलते हुए स्टेशन पर ही बैठे एक दंपती के पास पहुंच गई। दंपती ने बच्ची को कुछ खाने को दिया तो वह उनके साथ घुल मिल गई। दंपती बच्ची को गोद में लेकर स्टेशन से मालगोदाम साइड में लेकर चले गए। देर रात करन प्रकाश की आंख खुली तो बच्ची को न पाकर उसके होश उड़ गए। 

यह भी पढ़ें… अलीगढ़ रेलवे स्टेशन: तीन साल की बच्ची गायब, सीसीटीवी कैमरे में साथ ले जाते दिखे दंपती, तलाश में लगीं टीमें

ऐसे पहुंची पुलिस बच्ची और अपहरण कर्ता तक

घटना की गंभीरता को देखते हुए चार टीमों का गठन किया गया। टीम ने अलीगढ़ स्टेशन परिसर एवं रोड पर लगे सीसीटीवी देखे। अलीगढ़ स्टेशन पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को एक पुरुष व एक महिला अपने साथ ले जाते तथा स्टेशन के सिविल लाइन साइड निकलते हुए दिखाई दिए। बाद में अलीगढ़ नगर निगम के कैमरों को देखने पर अपहरण कर्ता के बबराला की बस में बैठकर बच्ची को ले जाने की आशंका पर गठित चारों टीमें अलीगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जीआरपी के साथ बबराला पहुंच गईं। 

वहां लगे सीसीटीवी में अपहरण कर्ता बहजोई रोड पर पड़ने वाले भकरौली के ऑटो में बैठता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद भकरौली में लगे सीसीटीवी को देखा तो वह नगला चतुरभानपुर गांव की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। टीम नगला चतुरभानपुर गांव में पहुची, जहां गांव वालों की मदद से पुरुष व महिला के घर की पहचान हुई। टीम दोनों के घर पहुंची तो महिला व पुरुष बच्ची के साथ चारपाई पर बैठे हुए मिले। 

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम महेश कुमार पुत्र श्योराज सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी नगला चतुरभान पुर थाना-धनारी जिला-संम्भल व महिला ने अपना नाम-रुक्मणि पत्नी महेश कुमार  उम्र-22 पता उपरोक्त बताया। साथ ही बच्ची को अलीगढ़ स्टेशन से उठाकर ले जाने का जुर्म स्वीकार किया। दोनों को  गिरफ्तार कर लिया गया और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

स्टेशन से पहले भी बच्चों का हो चुका है अपहरण

रेलवे स्टेशन से 19 जून 2025 की रात में ईंट भट्टा मजदूर बिहार के जनपद गया के धर्मेंद्र मांझी व सोना मांझी की दो साल की बेटी को एक युवक चोरी कर ले गया। हालांकि बच्ची को चंद घंटों में ही इटावा स्टेशन से बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया था। 22 अगस्त 2024 को रेलवे स्टेशन पर सो रहे दंपती के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। बच्चे को पुलिस ने पांचवें दिन बरामद कर लिया। छह साल पहले भी एक बच्ची का अपहरण हो चुका है, जिसे पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *