गोंडा जिले के खोड़ारे थाना के बैजपुर शिवाला गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया। हादसे में मां और बेटा तो बचा लिए गए, लेकिन डेढ़ साल की मासूम बेटी की मौत हो गई। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Trending Videos

बैजपुर शिवाला गांव निवासी 26 वर्षीय सोमन यादव अपने पांच वर्षीय पुत्र आयुष और डेढ़ वर्षीय पुत्री अंशी (आयुषी) को लेकर कुआनो नदी में कूद गई। पास में नहा रहे गांव के युवकों ने तीनों को डूबते देखा तो तुरंत नदी में छलांग लगाकर महिला और उसके बेटे को बाहर निकाल लिया। हालांकि बच्ची पानी में बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने देर शाम तक तलाश अभियान चलाया। बाद में बच्ची का शव बरामद कर लिया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मां-बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें