बताया गया कि शाम करीब साढ़े बजे एक ड्रोन अचानक खेत में आकर गिरा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ड्रोन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्रोन किसी निजी कंपनी का है, जिसे मौसम संबंधी जानकारी जुटाने के लिए ट्रायल की अनुमति दी गई थी।


Trending Videos

तकनीकी खराबी के कारण ड्रोन खेत में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। वहीं एसडीएम सैफई सिद्धार्थ कुमार ने स्पष्ट किया कि ड्रोन अधिकृत ट्रायल का हिस्सा था और इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *