कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी परिणाम विवरण के अनुसार कुल 3522 रिक्तियों के सापेक्ष 3515 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से अनुशंसित किया गया है। श्रेणीवार आंकड़ों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 337, अनुसूचित जाति के 487, अनुसूचित जनजाति के 251, अन्य पिछड़ा वर्ग के 766 और अनारक्षित वर्ग के 1674 अभ्यर्थी शामिल हैं।   


आयोग के अनुसार पद आवंटन अभ्यर्थियों की योग्यता, पद वरीयता और सत्यापन प्रक्रिया के दौरान चुने गए स्थिर अथवा परिवर्तन विकल्प के आधार पर किया गया। कुल 3515 अभ्यर्थियों में 2260 ने स्थिर आवंटन का विकल्प चुना, जबकि 927 ने परिवर्तन का विकल्प चुना। इसके अलावा सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के कारण खाली हुए पदों पर 328 अभ्यर्थियों को नया आवंटन किया गया।     

अनुपस्थित अभ्यर्थियों का परिणाम में विचार नहीं

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया में शारीरिक रूप से शामिल नहीं हुए, उन्हें अनुपस्थित माना गया और अंतिम परिणाम में उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। इससे बनी रिक्तियों के आधार पर नए अभ्यर्थियों को पद आवंटित किए गए।    



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *