बकेवर। अहेरीपुर नौधना होकर बकेवर जाने वाले मार्ग पर बारिश के बाद से जलभराव होने से लोगों को आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर पूरे दिन बीस गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है।

बकेवर से कोठी शेरपुरा नौधना और नगरिया से होते हुए अहेरीपुर महेवा अछल्दा मार्ग को जोड़ता है। इस मार्ग पर अहेरीपुर में कन्हैयालाल के मकान से नरेंद्र के मकान तक सड़क पूरी तरह आधा फीट तक जलभराव है। सड़क पर पानी भरने से कीचड़ और गंदगी फैली है। इस कारण इस मार्ग से आने जाने में बाइक सवार व साइकिल सवार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। जगमोहन, भिटारा, नगरिया, शकूरपुर, शेरपुरा नौधना सहित आधा दर्जन गांवों के छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से होकर अहेरीपुर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने जाते हैं। जल अभिभावकों ने बच्चों के बीमार होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि सड़क पर काफी समय से जलभराव रहने से दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। जलभराव से दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल निकासी की स्थाई व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

एडीओ पंचायत महेवा इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि गांव का तालाब ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर आ जाता है। जल निकासी के लिए अहेरीपुर मे नाला निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द पूरा कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *