यूपी के गोंडा में करंट लगने से बसपा नेता की मौत हो गई। नहाने के बाद तार पर टंगी तौलिया उतारते समय करंट लग गया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। वह परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुरवा गांव की है। यहां के निवासी बसपा नेता इंद्रजीत कनौजिया के भाई जगदीश कनौजिया (51) की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है।

बसपा के सेक्टर अध्यक्ष इंद्रजीत कनौजिया ने बताया कि उनके बड़े भाई जगदीश मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब 8.00 बजे वह काम से लौटने के बाद घर में नहा रहे थे। उसी जगह से घर के बिजली के तार गुजरे हुए थे।

जगदीश नहाने के बाद पास में लगे लोहे के तार पर टंगी तौलिया उतार रहे थे, इसी समय तार में करंट आ रहा था। करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी गुड्डा देवी, बेटे विमल, सुमित, बेटियां रंजना और मानसी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *