Death of a Forest Department clerk

विष्णु। फाइल फोटो 

झंझरी। वन विभाग के कनिष्ठ लिपिक विष्णु श्रीवास्तव (50) की शुक्रवार सुबह उनके आवास में अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। चिकित्सक ने उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है। विष्णु बलरामपुर के आंचलपुर चौधरी गांव के निवासी थे। वह गोंडा में वन विभाग कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वह वन विभाग परिसर स्थित आवास में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी सरिता रिश्तेदार के यहां शादी में बलरामपुर गई हुई थीं। उनके दो बच्चे विवेक श्रीवास्तव और आदर्श श्रीवास्तव हैं। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)




Source link