गोंडा। गड्ढों में तब्दील सड़कें, हादसों का खतरा और बदहाल रास्तों पर हांफती एंबुलेंस। पांच दिन तक लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद जिले की 73 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 49.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। कुल 193.96 किलोमीटर सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए 17.32 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो गई है।

अमर उजाला में 22 से 26 नवंबर तक प्रकाशित खबरों में सड़कों की बदहाली के साथ सरकारी धन के इस्तेमाल, विभागीय जवाबदेही और लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया था। कहीं मरम्मत के छह महीने बाद ही सड़क उखड़ गई तो कहीं समयसीमा बीतने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। छात्र के पैर टूटने, एंबुलेंस फंसने और किसानों को उपज मंडी तक पहुंचाने में हो रही परेशानी भी सामने रखी गई थी।

इसी बीच लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सड़क निधि से प्रदेश की 911 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 25 नवंबर को शासनादेश जारी किया। इसमें गोंडा की 73 सड़कें शामिल हैं। निर्माण खंड प्रथम की 28 सड़कों के लिए 18.71 करोड़, निर्माण खंड द्वितीय की 24 सड़कों के लिए 18.14 करोड़ और प्रांतीय खंड की 21 सड़कों के लिए 12.63 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इन सड़कों को भी मिली मंजूरी

परसपुर-दुबेपुरवा वाया पीडी बंधा लिंक रोड के 4.50 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत के लिए 1.98 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। भगहर बुलंद खालेपुरवा से अड़गड़ानंद आश्रम होते हुए बनवरिया भटपुरवा मार्ग के लिए 1.32 करोड़ और पीडी बंधा से अहिरनपुरवा, गोसाईंपुरवा होते हुए जबरनगर संपर्क मार्ग के लिए 1.29 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। शहर में महिला अस्पताल तिराहे से संतोषी माता मंदिर, शालीमार होटल से इंदिरा नगर, गायत्रीपुरम चौराहे से एपीएस ग्लोब स्कूल और सर्कुलर रोड से बूढ़ादेवर तक की सड़कें भी सुधारी जाएंगी।

अब गुणवत्ता पर रहेगी नजर

अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की सड़कों के गड्ढे भरने का काम 30 नवंबर तक पूरा कराने का लक्ष्य है। विशेष मरम्मत की स्वीकृति मिल गई है। संबंधित अधिशासी अभियंताओं को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अमर उजाला में प्रकाशित सड़कों की बदहाली की खबरें।

अमर उजाला में प्रकाशित सड़कों की बदहाली की खबरें।

अमर उजाला में प्रकाशित सड़कों की बदहाली की खबरें।

अमर उजाला में प्रकाशित सड़कों की बदहाली की खबरें।

अमर उजाला में प्रकाशित सड़कों की बदहाली की खबरें।

अमर उजाला में प्रकाशित सड़कों की बदहाली की खबरें।



Source link