crowd of passengers not decreasing at Gorakhpur station

बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में देसी जुगाड़ के सहारे यात्रा करते यात्री।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


ट्रेनों के कैंसिल होने और सहालग की अधिकता के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। रविवार की शाम को दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने वालों की भीड़ के चलते उतरने वालों को बहुत दिक्कत झेलनी पड़ी। जनरल बोगी में फंसे कई यात्री तो इमरजेंसी खिड़की से बाहर निकलते दिखे। वहीं कोच में कई यात्रियों ने चादर का झूला बनाकर खुद को उसी में टांग रखा था।

दिवाली से लेकर छठ के दिन तक जहां दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनों में भीड़ थी, वहीं अब जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। सबसे अधिक मारामारी दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में दिख रही है। रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्लेटफार्म के जनरल टिकट काउंटर के आगे मेले जैसी भीड़ थी। ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन से लेकर काउंटर तक लोग टिकट के लिए जूझ रहे थे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें