रायबरेली। अयोध्या रूट की कुछ ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कई का रास्ता बदला गया है। रूट बदले जाने से 12 ट्रेनें रायबरेली से होकर चलाई जाएंगी। इनमें छह ट्रेनें प्रतिदिन चलाई जाती हैं। छह ट्रेनों का संचालन सफ्ताह में एक बार होता है।

यह रूट परिवर्तन बाराबंकी में यार्ड रिमॉडलिंग और अयोध्या मार्ग की दूसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते किया गया है। इसके कारण लखनऊ-अयोध्या रेल मार्ग की ज्यादातर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

यह रूट परिवर्तन 12 दिसंबर से 16 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 12, 19 व 26 दिसंबर, 2 व 9 जनवरी को और कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस 15, 22 व 29 दिसंबर, 5 व 12 जनवरी को रायबरेली के रास्ते चलाई जाएगी।

न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस 12, 19, 26 दिसंबर, 2 व 9 जनवरी, अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 15, 22, 29 दिसंबर, 5 व 12 जनवरी, मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल 16, 23, 30 दिसंबर, 6 व 13 जनवरी और कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 19, 26 दिसंबर, 2, 9 व 16 जनवरी को मार्ग परिवर्तन के कारण प्रतापगढ़-रायबरेली के रास्ते संचालित की जाएगी।

हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस और योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक रायबरेली से होकर गुजरेगी। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-कोलकाता, फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस और धनबाद-फिरोजपुर कैंट गंगा सतलुज एक्सप्रेस 11 दिसंबर से 14 जनवरी तक मार्ग परिवर्तन के कारण रायबरेली से होकर दौड़ाई जाएगी।

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि अयोध्या रूट की 12 ट्रेनों का रूट बदला गया है। ये ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रायबरेली से होकर गुजरेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें