
अंकुश का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के नगला पदी में शादी के 9वें दिन दूल्हे ने फंदा लगाकर जान दे दी। दुल्हन मायके गई हुई थी। दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। दुल्हन भी वापस ससुराल आ गई। दूल्हे ने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में कोई भी कुछ बता नहीं पा रहा है।
नगला पदी के रहने वाले अंकुश ध्वज ने शनिवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंकुश की शादी 8 मार्च को हुई थी। उसकी नई नवेली दुल्हन विदा होकर मायके में गई थी। सुबह-सुबह परिवार के लोगों ने जब अंकुश का शव फंदे पर लटका देखा तो चीत्कार मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अंकुश की मौत की खबर मिलते ही दुल्हन भी ससुराल वापस आ गई। पति के शव को देख वो बेसुध हो गई। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
