झांसी। बसों के जरिए शहर में पहुंच रहे सामान के खिलाफ स्टेट जीएसटी विभाग ने शनिवार मुहिम छेड़ी। झांसी, ललितपुर व उरई में एक साथ 37 बसों की चेकिंग कर चार बसों में बिना प्रपत्रों के माल ढुलाई पर विभागीय अधिकारियों ने 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। बता दें कि बसों के जरिए माल परिवहन का धंधा चल रहा है। मुनाफा कमाने के लिए बस संचालकों ने यात्री बस का परमिट लेकर खुलेआम स्टेट जीएसटी की चोरी कर शहर के अंदर विभिन्न स्थलों पर सामान पहुंचा रहे हैं। बीते रोज कमिश्नर बिमल कुमार दुबे की आपत्ति के बाद स्टेट जीएसटी विभाग ने बसों से सामान लाने वालों के विरुद्ध मुहिम छेड़ी। पहले दिन परिक्षेत्र के में अफसराें ने 37 यात्री बसों की चेकिंग की। इसमें बिना प्रपत्रों के सामान पकड़े जाने पर चार बसों को पकड़कर व्यापारियाें से 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
0000000
स्टेट जीएसटी विभाग ने परिक्षेत्र में 37 बसों की जांच की। इसमें झांसी व जालौन में एक-एक और ललितपुर में दो बसों में बिना प्रपत्र के सामान ले जाने पर 60 हजार का जुर्माना वसूल किया गया है। मनीष श्रीवास्तव, ज्वाइंट कमिश्नगर एसआईबी
