मथुरा में युवक को दोस्त पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। फोन पे का पासवर्ड बदलवाया था, बाद में खाता देखा तो उसमें से तीन लाख रुपये गायब थे। पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।

पीड़ित
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के मांट में युवक को फ़ोन पे का पासवर्ड बदलवाना भारी पड़ गया। साथी द्वारा उसके खाते से तीन लाख पांच हज़ार पार कर दिए। पीड़ित शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा और पूरी घटना बताई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
थाना मांट की ग्राम पंचायत अरुआ के गांव चौकड़ा निवासी टिंकू चौधरी मथुरा में राधिका स्वीट्स में नौकरी करता है। साथ में नौकरी करने वाली सैल्समेंन से टिंकू चौधरी ने अपने फ़ोन पे का पासवर्ड बदलवाया, जिसमें उसने अपना एटीएम नम्बर, पासवर्ड सब कुछ बता दिया। उसी दिन से उसके खाते से क़रीब तीन लाख पांच हज़ार रुपये पार हो गए। पीड़ित शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि मामला साइबर सम्बन्धित है, इसलिए तहरीर को साइबर सेल भेज दिया है।
