न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sat, 07 Sep 2024 06:49 PM IST

Hamirpur News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो साथी घायल हो गए।


Hamirpur: ITI student dies after colliding with cattle, two companions injured

अमन की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


हमीरपुर जिले के राठ में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मवेशी से टकरा गए। हादसे में बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो साथी घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। मुस्करा थाने के बसवारी गांव निवासी गयादीन वर्मा ने बताया कि उनका छोटा बेटा अमन कुमार (21) अपने साथी प्रदीप कुमार (20) व ब्रजेंद्र (21) के साथ बाइक से राठ में अपने साथी बंडवा निवासी रमजान के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे।

Trending Videos

शुक्रवार रात आठ बजे हमीरपुर रोड पेट्रोल पंप के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों घायलों को एंबुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां अमन की मौत हो गई। मृतक सरीला कस्बे के आईटीआई का छात्र था। पिता के नाम 14 बीघा जमीन है। परिवार में बड़ा भाई करन सिंह, मां कुसमारानी, बहन सुमन व संगीता हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *