Hardoi: Lekhpal Misdeed domestic help, accused arrested

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले के शाहाबाद में अनुसूचित जाति की घरेलू सहायिका को शराब पिलाकर लेखपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 25 जुलाई की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेखपाल वंशराज लखीमपुर खीरी के पलिया थाना क्षेत्र के मरौचा का निवासी है। इस समय वह शाहाबाद तहसील में तैनात है और वहीं किराये पर मकान लेकर रहता है।

Trending Videos

उसके घर पर काम करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि जाति प्रमाणपत्र बनवाने के दौरान लेखपाल से उसकी जान-पहचान हुई थी। लेखपाल ने उसे घर में चौका-बर्तन व खाना बनाने के लिए रख लिया। आर्थिक तंगी के चलते वह घरेलू काम के लिए राजी हो गई। 25 जुलाई को लेखपाल ने मकान पर उसे जबरन शराब पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसका आरोप है कि लेखपाल ने इससे पहले भी शराब पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया था, लेकिन बदनामी के डर से वह खामोश रही। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी करेंगे। लेखपाल को सिकंदरपुर कल्लू के पास टुरमुकी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शाहाबाद तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने पर लेखपाल पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *