Hariyali Teej: Lakhs of Devotees Throng Vrindavan as Banke Bihari Temple Gears Up for Golden-Silver Swing Dars

बांकेबिहारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाली तीज के पावन अवसर पर शनिवार को वृंदावन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज अपने विशेष रत्नजड़ित स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।  साल में केवल एक बार होने वाले इस विशेष झूला दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे।


मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। दर्शनार्थियों में बुजुर्ग श्रद्धालुओं की संख्या खास तौर पर अधिक नजर आई, वहीं युवाओं और जेनजी में भी ठाकुरजी के दर्शन को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। हरियाली तीज पर ठाकुरजी दिल्ली से मंगाई गई विशेष हरे रंग की बेशकीमती जड़ाऊ पोशाक धारण की। रत्नजड़ित स्वर्णाभूषणों से उनका विशेष श्रृंगार किया गया। झूला विहार के बाद ठाकुरजी के विश्राम के लिए सुखसेज सजाई गई। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें