सिकंदराराऊ के हाथरस रोड पर नहर के समीप रविवार की सुबह मधुमक्खियों के बक्सों से लदा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से मधुमक्खियों से भरे 10 बक्से सड़क पर गिर कर टूट गए। जिससे मधुमक्खियां तेजी के साथ हवा में उड़ने लगीं। मधुमक्खियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। इस दौरान कुछ लोग मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गए। इनसे बचने के लिए रास्ते पर धुआं किया गया, तब कहीं जाकर कुछ राहत मिली। इसके बाद यातायात चालू हो पाया।


नैनीताल उत्तराखंड से मधुमक्खियों के 100 बक्से लादकर ट्रक चालक सादाबाद के गांव जा रहा था। रविवार सुबह लगभग सात बजे हाथरस रोड पर नहर के समीप ट्रक असंतुलित होकर अचानक पलट गया। जिससे 10 बक्से सड़क पर गिर कर टूट गए। इनमें भरीं मधुमक्खियां बक्सों से निकल कर उड़ने लगीं। मधुमक्खियों के काटने से राहगीर घबराकर चीखते हुए बचने के लिए इधर-उधर भागे। 

कुछ नीचे नहर में भरे पानी में कूद गए। जिधर भी मधुमक्खियों का झुंड जाता उस तरफ भगदड़ मच जाती। इस दौरान सड़क के दोनों ओर यातायात जाम हो गया। कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियों के शीशे चढ़ा कर अपने-आप को सुरक्षित किया। लगभग एक घंटे बाद गांव से कुछ लोग पहुंचे तथा उन्होंने धुंआ किया, तब कहीं जाकर मधुमक्खियां भागी। इस दौरान पलटे हुए ट्रक से 200 मीटर दूर लोगों की भीड़ लगी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *