Head constable on election duty dies due to ill health

दिनेश सिंह यादव का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अलीगढ़ से झांसी में चुनावी ड्यूटी करने आए हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने से सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। उनकी मऊरानीपुर के मधुपुर पोलिंग बूथ पर ड्यूटी लगी थी। तबीयत बिगड़ने के बाद शाम को उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार रात करीब 11:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है।

अलीगढ़ के बरना देवी निवासी दिनेश सिंह यादव (48) हेड कांस्टेबल थे। 19 मई को चुनाव ड्यूटी के लिए वह झांसी आए थे। 19 की रात पोलिंग पार्टी के साथ वह मऊरानीपुर के मथुपुरा चले गए। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे चुनाव ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनको कई उल्टियां हुई। सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अफसर भी पहुंचे। मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने दिनेश को पहले सीएचसी भिजवाया। यहां उनकी हालत बिगड़ने पर देर शाम झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक होने की वजह से इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने की सूचना पर उनकी पत्नी मीरा अपने बेटे विपीत के साथ यहां पहुंची। परिजनों ने हेड कांस्टेबल के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। डॉक्टर का कहना है हेड कांस्टेबल शुगर के मरीज थे। मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें