High alert in Mathura, security of temples increased

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसके लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर मथुरा में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।

जन्मभूमि की सुरक्षा बढ़ाई गई है, वहीं शाही ईदगाह मस्जिद वाले मार्ग पर सिर्फ स्थानीय लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के रिश्तेदारों को जांच-पड़ताल के बाद ही ईदगाह में प्रवेश दिया जा रहा है। बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। आज जुमे की नमाज भी कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होगी।

जामा मस्जिद पर नमाज के बाद कोई तकरीर न हो, इस पर खुफिया एजेंसियां निगाह बनाए हुए हैं। बृहस्पतिवार रात एसपी सिटी, एएसपी/आईपीएस कुंवर आकाश सिंह ने रेलवे जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

शाही मस्जिद ईदगाह पर जुमे की नमाज के लिए बिना आधार कार्ड किसी भी नमाजी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को रेलवे जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। वहीं, सभी थानों के इंस्पेक्टरों को सख्त हिदायत है कि वह अपने-अपने इलाके के होटल, गेस्ट हाउस, सराय, आश्रम आदि में आने-जाने वालों पर निगाह रखें।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें