New Honda Hybrid Cars India: भारतीय ऑटो बाजार में आज होंडा कंपनी अपनी अपडेटेड होंडा सिटी फेसलिफ्ट और नई प्रीमियम SUV ZR-V को लॉन्च करने वाली है। खास बात यह है कि ZR-V लंबे समय बाद होंडा  की तरफ से भारत में आने वाला नया नाम है, जिसे कंपनी अपनी फ्लैगशिप एसयूवी के तौर पर पेश करने को तैयार है। वहीं, अगर सिटी फेसलिफ्ट की बात करें तो, इसकी डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आज लॉन्च होगी नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट

नई Honda City Facelift को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी और आखिरकार आज कार लवर्स का इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी 22 मई को इसकी कीमतों का एलान करेगी। लॉन्च से पहले यह कार कई डीलरशिप पर पहुंच चुकी है, जिससे इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। नई सिटी में फ्रंट और रियर बंपर का नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा नई ग्रिल, नई LED DRLs, फ्रंट LED लाइट बार, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, नया रियर डिफ्यूजर और अपडेटेड LED टेललाइट्स इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

इंटीरियर में मिलेंगे कई नए फीचर्स

इतना ही नहीं इसके इंटीरियर में भी शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने नई सिटी के केबिन को भी पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाने की तैयारी की है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड AC कंट्रोल मॉड्यूल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसका मुकाबला बाजार में फोक्सवैगन और ह्ययूंदै वर्टस और ह्ययूंदै वर्ना जैसी सेडान से हो सकता है।

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

इसी के साथ इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं बताया जा रहा है। इसमें वही 1.5-लीटर VTEC पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स विकल्प के साथ आएगा। यह इंजन 119bhp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।

नई Honda ZR-V बनेगी कंपनी की फ्लैगशिप SUV

वहीं, आज लॉन्च होने वाली होंडा ZR-V कंपनी के लिए बेहद अहम मॉडल मानी जा रही है। यह एसयूवी भारत में होंडा की नई फ्लैगशिप पेशकश होगी और प्रीमियम SUV सेगमेंट में फोक्सवैगन टाइगुन आर-लाइन और स्कोडा कुशाक के कुछ वेरिएंट्स को टक्कर दे सकती है।

ZR-V में मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स

नई Honda ZR-V में कई हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, बड़ी अलॉय व्हील्स और पूरी तरह LED लाइटिंग सेटअप दिया जा सकता है। इसके इंजन के बारे में जाने तो ZR-V में 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन करीब 180bhp की पावर और 240Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके साथ CVT गियरबॉक्स दिया जाएगा।

आगे इलेक्ट्रिक SUV भी ला सकती है होंडा

इलेक्ट्रिक कार्स का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी भारत में जल्द नई जीरो एल्फा इलेक्ट्रिक SUV भी लॉन्च कर सकती है। इससे साफ है कि होंडा अब भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार नए और प्रीमियम मॉडल्स पर फोकस कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *