{“_id”:”671bf9fcf364e8c942003337″,”slug”:”hookah-bar-closed-orai-news-c-224-1-ori1005-121455-2024-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: हुक्का बार को बंद कराया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sat, 26 Oct 2024 01:35 AM IST

Hookah bar closed



उरई। हुक्का बार पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। वहां पर टीम को तंबाकू कैमिकल सहित अन्य उपकरण मिले। इस पर टीम ने नमूने लेकर जांच को भेजते हुए सामान को जब्त कर लिया है। रिपोर्ट आने तक बार को बंद करवा दिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कालेज के सामने स्थित रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। इस पर गुरुवार की देर शाम सीओ उमेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में खाद्य अधिकारी जतिन कुमार, एसीएमएस डा. अरविंद भूषण सहित श्रम विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। वहां टीम को पाइप, बोतलें, केमिकल के साथ तंबाकू भी मिली।

टीम को कई प्रकार के कैमिकल मिले हैं, जिनको वहां आने वाले लोगों को परोसा जा रहा है। टीम ने सामान को जब्त कर लिया। सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि संचालक सुजात व फरद बगैर लाइसेंस के बार को संचालित कर रहे थे। सिर्फ रेस्टोरेंट संचालन का लाइसेंस था। दो नाबालिग भी काम करते मिले हैं। बताया कि रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *