
{“_id”:”699603c626f15a1bd0080f04″,”slug”:”hotel-worker-killed-in-collision-with-dumper-etawah-news-c-216-1-etw1002-138047-2026-02-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: डंपर की टक्कर से होटलकर्मी की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर कस्बे में पंप से पेट्रोल पड़वाकर लौट रहे होटल कर्मी को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई थी। वीरपाल निवासी थाना बेवर मैनपुरी का वीरपाल (38) बरालोकपुर स्थित रामा होटल पर काम करता था। मंगलवार को वह अपनी बाइक में पेट्रोल पड़वाने के लिए गया था। लौटते समय सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। उसे आयुर्विज्ञान विवि भिजवाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया था कि डंपर चालक फरार हो गया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।