{“_id”:”682551ee536142b3e10db3c9″,”slug”:”houses-and-flats-built-without-getting-map-approved-illegal-constructions-marked-in-bareilly-2025-05-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: नक्शा स्वीकृत कराए बिना बनाए मकान और फ्लैट… अवैध निर्माण चिह्नित, बीडीए करेगा कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बीडीए के संयुक्त सचिव ने मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बनाए गए मकान और चार फ्लैटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नोटिस जारी कर निर्माणकर्ताओं से जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
पार्क एवेन्यू कॉलोनी के बराबर में हो रहा नया निर्माण – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में नैनीताल रोड पर दोहना टोल प्लाजा के निकट बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) से अनुमोदित कॉलोनी पार्क एवेन्यू के करीब में ही अवैध बसावट की तैयारी है। भूखंड बेच दिए गए हैं। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही वहां एक मकान और चार फ्लैट बन गए हैं। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। अब नोटिस जारी कर निर्माणकर्ताओं से जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
Trending Videos
पार्क एवेन्यू कॉलोनी के कुछ निवासियों ने बीडीए उपाध्यक्ष और कमिश्नर के नाम शिकायती पत्र भेजकर कहा था कि स्वीकृत कॉलोनी की आड़ में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। इससे पार्क एवेन्यू कॉलोनी में आए दिन जलभराव होता है। इससे कई परिवार परेशान हो रहे हैं। कॉलोनी के गेट से ही रास्ता देकर अवैध कॉलोनी बसाने का आरोप लगाया गया था। बुधवार को जब बीडीए की टीम वहां पहुंची तो जिस रास्ते को अवैध बताया जा रहा था, वह चकरोड निकला। चारों फ्लैट और मकान बंद मिले। कोई बिल्डर या अन्य जिम्मेदार सामने नहीं आया। एक नाम जरूर उछला।