loader


लखीमपुर खीरी में सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। तड़के से ही शिव मंदिरों में भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर शिवलिंग के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में भगवान शिवन के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। यहां भारी भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन के इंतजाम भी ध्वस्त हो गए। मंदिर के मुख्य मार्ग पर लोहे के एंगल से बनाई गई दीर्घा भीड़ को रोक नहीं पाई और टूटकर गिर गई। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटनास्थल पर चप्पल-जूतों का ढेर बिखरा नजर आया। 

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में थाने के सामने कांवड़ियों ने कार में की तोड़फोड़… साइड लगने पर जमकर किया हंगामा

 




Trending Videos

huge crowd of Shiv devotees gathered in Gola of Lakhimpur Kheri om Sawan Somvar

गोला गोकर्णनाथ में उमड़ी भक्तों की भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मंदिर में जलाभिषेक के लिए दोपहर 12 बजे के बाद तक कांवड़ियों की कतार लगी रही। कछला और हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 


huge crowd of Shiv devotees gathered in Gola of Lakhimpur Kheri om Sawan Somvar

गोला जाते कांवड़िये
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रविवार शाम गोला मार्ग पर कावड़ियों के जत्थे गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होते रहे। कावड़ियों के जत्थे में भजनों की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। बच्चे और महिलाएं भी कांवड़ लेकर जाती दिखीं। 


huge crowd of Shiv devotees gathered in Gola of Lakhimpur Kheri om Sawan Somvar

मंदिर में लगी भक्तों की कतार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


लखीमपुर शहर के प्रमुख प्राचीन मंदिरों, भुईफोरवनाथ और जंगली नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भुईफोरवनाथ मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई, जिससे व्यवस्था सुचारू रही। 


huge crowd of Shiv devotees gathered in Gola of Lakhimpur Kheri om Sawan Somvar

शिव मंदिर में लगी भक्तों की कतार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


ओयल स्थित मेंढक मंदिर में भी शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शिवलिंग पर दूध, जल और बेल पत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *