जिला संवाददाता जालौन
(उरई जालौन) उरई;जनपद जालौन की पहाड़गांव जिला पंचायत सीट से भाजपा की पूनम ने जीत हासिल की थी मगर नगर पंचायत एट से अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हुई थी जिस पर उप चुनाव करवाया गया था।जिसमें भाजपा से शांति देवी, बसपा से तारा देवी एवं सपा से रंजनी देवी मुख्य रूप से चुनाव मैदान थी। पहाड़गांव जिला पंचायत सीट के लिए 6 सितंबर को वोट डाले गये थे। आज 8 सितंबर शुक्रवार को कोंच के एस. आर. पी. इंटर कालेज में मतगणना हुई जिसमें सपा की रंजनी देवी पत्नी अमित अहिरवार ने 7 हजार 633 मत पाकर हासिल की जबकि भाजपा प्रत्याशी शांति देवी को 6 हजार 753 ही मत मिले और सपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा जबकि बसपा प्रत्याशी तारा देवी को मात्र 2 हजार 569 वोट ही हासिल हो सके जो तीसरे स्थान पर रही।सपा प्रत्याशी रंजनी देवी पर सपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गयी।इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, महासचिव जमालुद्दीन पप्पू, बृजमोहन (बब्लू अहिरवार नरछा), महेंद्र कठेरिया, जीवन बाल्मीकि, सपा नेत्री संतोषी प्रजापति, धीरेन्द्र यादव सनी, शफीकुर्रहमान कश्पी सहित आदि सपाजनों ने प्रत्याशी की जीत पर पहाड़गांव के मतदाताओं को बधाई दी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *