Income Tax Raid On Shoe Traders: bundles of Rs 500 notes two cash vans were full Action continues fourth day

जूता कारोबारियों पर आयकर छापा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के तीनों जूता कारोबारियों से तीन दिन में 11,200 से ज्यादा नोटों के बंडल डबल बेड और अलमारियों में मिले हैं। इस रकम को बैंक की कैश जमा करने वाली वैन से करेंसी चेस्ट में भेजकर जमा कराया गया।   

इसके अलावा लगभग 40 करोड़ रुपये की पर्चियां भी कारोबारियों के पास से मिली हैं जिनका भुगतान किया जाना था। प्रतिष्ठानों से मिले आभूषणों की कीमत का भी आंकलन किया जा रहा है। आयकर विभाग के मुताबिक तीनों जूता कारोबारियों के ठिकानों पर यह छापा चौथे दिन मंगलवार को भी जारी है।

इन्वेस्टिगेशन विंग के जॉइंट डायरेक्टर अमरजोत के निर्देशन में एमजी रोड स्थित बीके शूज के अशोक मिड्डा, मंशु फुटवियर के हरदीप मिड्डा और हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग के घर और प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। सोमवार को कार्रवाई का तीसरा दिन था। कार्रवाई का मंगलवार को चौथा दिन है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें