अमर उजाला की अनूठी पहल मां तुझे प्रणाम के तहत आज आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत 15 अगस्त गुरुवार की सुबह शहर के चौराहों पर ठीक 10 बजे 52 सेकेंड के लिए यातायात थम गया। चौराहों पर राष्ट्रगान बजते ही जो जहां था वहीं रूककर राष्ट्रगान गाने लगा। इस दौरान गजब लोगों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। आइए तस्वीरों में देखें- काशी में आजादी के जश्न की झलकियां… 




Trending Videos

बरेका मैदान में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां महाप्रबंधक ने ध्वजारोहण के बाद ग्राउंड पर सलामी ली।


काशी में स्वतंत्रता दिवस पर शहर के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान युवतियों ने राष्ट्रगीत गाया। 


स्वतंत्रता दिवस को लेकर काशी के चौराहों को सजाया गया है। इसी क्रम में मलदहिया चौराहे को तिरंगे के कलर में सजाया गया है। 


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में तिरंगे के कलर से बाबा का श्रृंगार किया गया। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *