
अमर उजाला पुराने पन्ने
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आयरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी ने सफलता के रथ पर सवार कांग्रेस के विजयी अभियान को चुनाव दर चुनाव रफ्तार दी। उनकी बेहतर रणनीति और कुशल नेतृत्व के दम पर कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया। पार्टी के लिए 1967 का पहला ऐसा आम चुनाव था जो नेहरू के नेतृत्व के बिना लड़ा गया। अब उनकी बेटी इंदिरा गांधी के हाथों पार्टी की कमान थी। उन्होंने 1977 के चुनाव तक कांग्रेस को केंद्रीय सत्ता में बनाए रखा। पार्टी को 1967 में 283, 1971 में 352 और 1980 में 353 सीटों पर सफलता मिली।