आगरा। जिले के पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्रों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। अब तक कुल 3,371 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

नोडल अधिकारी डॉ. एसएच अब्बास ने बताया कि 30 अप्रैल तक 3,016 आवेदन मिले थे, जो अब बढ़कर 3,371 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कई छात्र विभिन्न कारणों से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, ऐसे में उन्हें शासन की ओर से एक और मौका दिया गया है। आवेदक अब 10 मई तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संवाद

पात्रता व प्रवेश प्रक्रिया

पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए 10वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं, जबकि कुछ पाठ्यक्रमों में 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा। न्यूनतम आयु सीमा लगभग 14 वर्ष निर्धारित है। प्रवेश प्रक्रिया राज्यस्तरीय परीक्षा या मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *