Minister Swatantradev Singh reached Jalaun up

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद अब कश्मीर में बच्चे सेना पर पत्थर नहीं फेंकते हैं। बल्कि पढ़-लिखकर आईएएस और आईपीएस अफसर बन रहे हैं। यह बात उन्होंने जालौन के कोंच में मंगलवार को ग्राम चांदनी में महायज्ञ और संतों का दर्शन करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही। एक सवाल पर उन्होंने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। विश्व में भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच से हमारे बच्चे सुरक्षित अपने देश आते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *