सोशल मीडिया के दौर में कब क्या ट्रेंड बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी नाम से बना एक इंस्टाग्राम पेज तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। चंद दिनों में ही इस पेज के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है और इसका असर अब जिले के शहर से लेकर गांवों तक भी दिखाई देने लगा है।

युवाओं में इस पेज को लेकर ऐसा उत्साह देखा जा रहा है कि वे खुद की तस्वीरें एडिट कर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर रहे हैं। कोई खुद को पार्टी का जिलाध्यक्ष बता रहा है तो कोई मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष, संगठन मंत्री और अन्य पदों पर अपनी नियुक्ति घोषित कर रहा है। ऐसे पोस्ट फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हो रहे हैं।

खास बात यह है कि इस ट्रेंड में केवल शहरी क्षेत्र के युवा ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों के युवक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। गांवों में भी युवा अपने नाम और फोटो के साथ पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। कई जगहों पर इसे लेकर मजाकिया अंदाज में चर्चाएं भी हो रही हैं, जबकि कुछ युवा इसे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने का नया तरीका मान रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *