परिजनों के मुताबिक शादी समारोह के लिए करीब 10 सिलिंडर की जरूरत है। इसके लिए पिछले एक महीने से लगातार गैस एजेंसी के चक्कर लगाए जा रहे हैं, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। समय नजदीक आने के साथ ही परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि बिना सिलिंडर के भोजन व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है।


loader

Trending Videos

 

परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार एजेंसी से अनुरोध किया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला। इससे शादी की तैयारियों पर सीधा असर पड़ रहा है और पूरे परिवार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को अनुष्का अपनी दादी उर्मिला के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शादी से पहले जरूरी गैस सिलिंडरों की व्यवस्था कराई जाए, ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *