http://www.a2znewsup.com

http://www.parvatsingha2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन) उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार उरई में श्रम बन्धु की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जालौन
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जाए जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कैंप लगाकर श्रमिकों को जानकारी प्रदान की जाए साथ ही ऐसे श्रमिक जो कार्य कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर लाभांवित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में श्रम अधिकारी जगदीश वर्मा ने श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के पंजीकृत कारखानों/पंजीकृत दुकानों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों में कार्यरत कर्मकारो/मजदूरों के हितार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ज्योतिवा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के अंतर्गत कारखानों में कार्यरत श्रमिको की पुत्रियों/स्वयं महिला श्रमिको तथा तलकसुदा एवं विधवा महिला श्रमिको के पुनर्विवाह हेतु 51000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, इस योजना का लाभ श्रमिको की 02 पुत्रियों तक ही देय है। डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिको के पुत्र एवं पुत्रियों के प्राविधिक शिक्षा में प्रवेश लेने पर सर्टिफिकेट कार्यक्रम हेतु रू० 7000/- एक मुश्त प्रति वर्ष/डिप्लोमा कार्यक्रम हेतु रू० 10000/- एक मुश्त प्रतिवर्ष एवं डिग्री कार्यक्रम हेतु 15000/- एक मुश्त प्रतिवर्ष दिए जाने की व्यवस्था है, इस योजना का लाभ केवल 02 बच्चे तक ही सीमित है। गणेश शंकर विद्यार्थी श्रामिक पुरस्कार राशि योजना के अंतर्गत श्रमिको के पुत्र एवं पुत्रियों के हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट/स्नातक/परास्नातक में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वाले बच्चो को रु० 5000/- प्रति बच्चा एक मुश्त वर्ष में एक बार एवं 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वाले बच्चो को रू० 7000/- प्रति बच्चा एक मुश्त वर्ष में एक बार आर्थिक सहायता देय है, इस योजना का लाभ 02 बच्चो तक ही स्वीकृत होगा। दत्तोपंत ठेगढ़ी मृतक श्रामिक आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत मृतक श्रमिको के आश्रित को रू० 100000/- की धनराशि आर्थिक सहायता के रुप में प्रदान की जाती है। राजा हरिश्चन्द्र मृतक श्रामिक अंत्येष्टि सहायता योजना के अंतर्गत मृतक श्रमिको के आश्रितों को रू० 10000/- की धनराशि अंत्येष्टि हेतु आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। चेतन चौहान श्रामिक क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत श्रमिको के पुत्र, पुत्रियों तथा स्वयं श्रामिक के जिला स्तर पर चयन होने पर रू० 25000/- एक मुश्त एक बार/राज्य स्तर पर चयन होने पर रू० 50000/- एक मुश्त एक बार/ राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर रू० 75000/- एक मुश्त एक बार एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर रू० 100000/- एक मुश्त एक बार देय होगा। महादेवी वर्मा श्रामिक पुस्तक क्रय आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिको की पुत्रियों को परास्नातक कक्षा में प्रवेश पाने पर 02 पुत्रियों तक पुस्तक क्रय हेतु रू० 7500/- की धनराशि प्राप्ति अभ्यर्थी एक मुश्त सहायता प्रदान की जाती है। श्रवण कुमार श्रामिक परिवार तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्रमिको एवं उनके परिवार के तीर्थ यात्रा हेतु जिसमे श्रामिक और उसकी पत्नी, दो बच्चे तथा श्रामिक के माता पिता सहित कुल 06 सदस्यों के लिए प्रति सदस्य रू० 2000/- कुल धनराशि रू० 12000/- प्रति श्रामिक परिवार एक मुश्त सहायता प्रदान की जाती है, इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने व श्रमिको को विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराकर बस द्वारा धार्मिक यात्रा भी कराई जाती है। उन्होंने बताया कि सभी योजनाओ का आवेदन पत्र श्रम कल्याण परिषद की बेब साइड www.skpuplabour.in पर श्रमिक द्वारा स्वयं अथवा श्रम विभाग कार्यालय कालीदास मार्ग जालौन रोड उरई में किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिको को योजनाओ से आच्छादित करें, श्रमिको के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर श्रमिको को लाभान्वित करे, इसमे किसी भी प्रकार लापरवाही क्षम्य नही होगी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा, श्रम बंधु आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *