http://www.a2znewsup.com


पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️


कलराइजेशन युक्त पानी दिया जाए

(उरईजालौन) उरई:जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं मेसर्स जीबीपीआर लिमिटेड और मेसर्स बीजीसीसी लिमिटेड को निर्देश दिए कि मैनपावर बढ़ाकर कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि जहां नियमित जलापूर्ति हो रही है, उन गांवों में जल्द से जल्द हर घर जल सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए। साथ ही, जल रिसाव की समस्याओं वाले क्षेत्रों में विशेष टीम गठित कर त्वरित मरम्मत कार्य सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रत्येक घर को स्वच्छ एवं नियमित जल आपूर्ति मिल सके। जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसियों को कार्यों की गति बढ़ाने हेतु मैनपावर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों को आदेशित किया कि वे गांवों में जल कनेक्शन, जल का दबाव, अंतिम छोर तक आपूर्ति, क्लोराजेसन तथा रिसाव की स्थिति का भौतिक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि दूषित पानी होने पर सम्बंधित पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी
इस अवसर पर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अंचल गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम जितेंद्र नाथ, द्वितीय महेन्द्र नाथ भारती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *