www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

  

(उरई जालौन) उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी एवं जालौन पुलिस अधीक्षक ईरज राजा IPS ने संयुक्त रूप से जिला कारागार में विभिन्न बैरकों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं एवं सुविधाओ के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी ने जिला कारागार उरई जेल अधीक्षक नीरज देव को निर्देशित किया कि कारागार परिसर में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक एवं गैरकानूनी सामान न पहुंचे इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाए। जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने जेल अधीक्षक नीरज देव को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाये, इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ की जानकारी ली।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक नीरज देव, अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट अजीत जायसवाल, जेलर प्रदीप कुमार, उप जेलर तारकेश्वर सिंह सहित आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *