http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई (ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️

🧶(उरईजालौन) कालपी: जनपद जालौन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी व पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने पिछली शिकायतो के निस्तारण की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया जिसमे अधिशासी अभियंता विद्युत-II, बी०ओ० कदौरा, मत्स्य अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी,अधिशासी अभियंता जल निगम(शहरी), चकबंदी अधिकारी, रोजगार अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, परियोजना निदेशक डूडा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशासी अभियंता आर०ई०एस० अनुपस्थित मिले जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण के साथ एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियो की शिकायतो को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित को त्वरित निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए।
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 43 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतो का निस्तारण पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण पूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजनमानस को उनके अधिकारों और सुविधाओं का लाभ बिना किसी देरी के मिले, साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण तभी माना जाएगा, जब शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि प्राप्त हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर करे और समाधान की जानकारी शिकायतकर्ता को अवश्य दे।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे-2024 के अन्तर्गत सर्वेक्षण-2024 के सत्यापन हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों से आज ही सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे कोई भी पात्र लाभार्थी योजना वंचित न रहने पाए।
पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षो को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बंधित प्राप्त शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी व बिना किसी के भेदभाव के किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतो के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुशील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीडीओ प्रशांत तिवारी, सीओ आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief) Jalaun✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *