http://www.a2znewsup.com

http://www.parvatsingha2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल जालौन ✍🏻

(उरईजालौन) जालौन:  जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार जालौन द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर तहसील जालौन में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना गया उरई दिनांक 16 नवंबर 2024 (सू० वि०)।जालौन तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि मिले। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं। उन्होंने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शिकायतों का समाधान करना न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि यह शासन की मंशा भी है। आज सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 39  शिकायते प्राप्त हुई है जिनमें से 11  शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी व बिना पक्षपात के निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया, भूमि विबाद की प्राप्त शिकायतों पर तत्काल राजस्व व पुलिस की सयुंक्त टीम मौके पर जाकर तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर हल किया जाएगा।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ताओं को न्याय मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा समस्याओं के निस्तारण के लिए जो समय सीमा निर्धारित की गई है, उसका पालन अनिवार्य है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि समाधान का हर कदम पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने कहा कि न केवल समाधान होना चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता को भी निस्तारण से संतोष महसूस होना चाहिए।
जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार  ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान प्रदान करना है। शासन के निर्देशानुसार, यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी समस्या का समाधान समय सीमा के भीतर हो और उसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार ने पुलिस से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता और बिना किसी भेदभाव के किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कई शिकायतों का निस्तारण किया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने व्यक्तिगत रूप से शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्या, उप जिलाधिकारी न्यायिक विशेश्वर कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० नरेंद्र देव शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief) Jalaun✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *