http://www.a2zne2sup.com
पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
(उरई जालौन) उरई: आज दीपावली पर्व पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय शिल्पकारों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 4 से 6 नवंबर 2026 तक राजकीय इंटर कॉलेज, उरई के मैदान में जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया जाएगा।
परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी समीर के निर्देशानुसार आयोजित इस मेले में मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां, मूर्तियां, मिठाइयां, पूजा सामग्री, सजावटी सामान, ऑर्गेनिक उत्पाद, मिलेट्स उत्पाद सहित दीपावली में उपयोग होने वाली विभिन्न वस्तुएं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी।मेले के माध्यम से स्थानीय कला, माटीकला एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर प्राप्त होगा। जिला प्रशासन ने आमजन से मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने की अपील की है।
