
www.a2znewsup.com
- (उरई जालौन) उरई; आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश एवं बाबा साहब बाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव के आवाहन पर समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के जिलध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह (मयंक जाटव) के नेतृत्व में सपा के पूर्व जिलध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, डा. भगवान सिंह राठौर, कपिल यादव गुमावली, लल्ला यादव जिलध्यक्ष लोहिया वाहिनी, पवन कुमार जिला सचिव लोहिया वाहिनी, शफीकुर्रहमान कश्पी, वीरपाल सिंह यादव दादी, राजीव अहिरवार, नरेन्द्र वर्मा, लाखन सिंह कुशवाहा, छोटू टाइगर, आकाश कोरी, जितेन्द्र सिंह फौजी, टीकाराम श्रीवास, राघवेंद्र प्रताप सिंह माधौगढ़, प्रताप सिंह यादव, बृजमोहन बबलू, जमालुद्दीन पप्पू, सुन्दर सिंह दीवान, लोकेंद्र सिंह, नरेन्द्र वर्मा, दीपेंद्र जाटव, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, अखिलेश शर्मा सहित सैकड़ों ने कलेक्ट्रेट परिसर उरई में पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को भेंट करते हुए बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने 01 अगस्त 2024 को अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण मामले में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि सरकारें आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमीलेयर की ब्यवस्था को लागू करें।उन्होंने कहा कि सर्वोच्च का यह आदेश असंवैधानिक है।इसी मामले को लेकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति संगठनों ने पूरे देश में (भारत बंद )करने का आवाहन किया है। संगठन के लोगों ने मांंग की है कि सर्वोच्च न्यायालय अपना फैसला वापस ले तथा केन्द्र सरकार कानून बनाकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को रद्द करें। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में 10 सूत्रीय मांगों को भी शामिल किया गया है।
