उरई/जालौन। जिले में रविवार को 34 ग्रामीण और सात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में 51 चिकित्सकों और 153 पैरामेडिकल स्टाफ ने चिकित्सीय सेवाएं दीं। 799 पुरुष, 525 महिलाएं और 129 बच्चों समेत 1453 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 45 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और दो मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए एंबुलेंस से भेजा गया।

मेलों में 92 बुखार पीड़ितों में से 52 की मलेरिया कार्ड से जांच की गई। 14 लोगों की हेपेटाइटिस, 17 की आंखों और 36 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच में 193 मरीज लिवर संबंधी समस्या, 145 श्वसन संबंधी बीमारी, 89 डायबिटीज, 219 त्वचा संबंधी रोग, दो खून की कमी और 61 मरीज उच्च रक्तचाप से पीड़ित मिले।

जालौन संवाद के अनुसार पीएचसी शेखपुर बुजुर्ग में भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों की शुगर, उच्च रक्तचाप और मलेरिया समेत विभिन्न जांचें की गईं। स्वास्थ्य कार्ड का पंजीकरण व वितरण और टीकाकरण भी किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव दुबे ने बताया कि मेले का उद्देश्य स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग से जुड़ी मातृ-शिशु कल्याण, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, परिवार नियोजन तथा संचारी और गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। मेले में 46 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। मेले में डॉ. देवेंद्र कुशवाहा, फार्मासिस्ट लियाकत मंसरी, एलटी ज्ञानेंद्र, प्रदीप आदि ने सहयोग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें