उरई। कलक्ट्रेट गेट के सामने स्थित चाचा टी स्टाल का ताला तोड़कर चोर करीब 90 हजार रुपये का सामान और छह हजार रुपये चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को वारदात की जानकारी हुई।


पीडब्ल्यूडी कैंपस निवासी दुकानदार अमन कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर करीब 90 हजार रुपये का सामान और छह हजार रुपये गायब मिले।

कलक्ट्रेट गेट से महज दस कदम की दूरी पर हुई चोरी की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी कार्यालय के सामने हुई वारदात से स्थानीय लोगों में भी चर्चा है। लोगों का कहना है कि जब कलक्ट्रेट जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर के सामने ही चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो शहर के अन्य इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना से दुकानदारों में भी चिंता है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *