जालौन। दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार आ रहे वृद्ध किसान की मोपेड में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्योहार से पहले हुई मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।


कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव निवासी ऊदल कुशवाहा (65) रविवार दोपहर करीब तीन बजे मोपेड से जालौन बाजार आ रहे थे। प्रतापपुरा मोड़ के पास वह जालौन आने वाली लेन पर बढ़े, तभी औरैया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही उनके बेटे कपूर सिंह, जबर सिंह, दौलत सिंह और सुघर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link