{“_id”:”6acd376af0c17ee5130bb425″,”slug”:”roads-riddled-with-potholes-repairs-not-carried-out-despite-notices-orai-news-c-224-1-ori1005-151071-2026-10-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: गड्ढों से जर्जर सड़कें, नोटिस के बाद भी नहीं कराई मरम्मत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जालौन। कुठौंदा बुजुर्ग क्षेत्र में गोकुलपुरा-कुठौंदा बुजुर्ग मार्ग और गढ़गुवां रजवाहा सर्विस रोड पर गड्ढों से आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। विभागीय आख्या में निर्माण फर्म को मरम्मत का नोटिस जारी करने की जानकारी दी गई लेकिन सड़क की हालत नहीं सुधरी। ग्रामीण ने डीएम से स्थलीय निरीक्षण कराकर मरम्मत कराने और देरी पर कार्रवाई की मांग की है।
