संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sat, 29 Apr 2023 12:38 AM IST

फोटो संख्या- 3-लखनऊ में नेहा का सम्मान करते आयोजक। संवाद

नेहा को सामाजिक कार्य के लिए मिला सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी

कोंच। नेहा ने मिसेज इंडिया के खिताब पाकर जनपद का नाम प्रदेश में रोशन किया है। कार्यक्रम में कई हस्तियों ने शिरकत की थी। नदीगांव क्षेत्र की निवासी नेहा संस्था चलाकर पर्यावरण व जल संरक्षण के कार्य कर रहीं हैं।

नेहा नीरज खरे अपनी संस्था प्रगति विचारधारा फाउंडेशन के तहत पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। लखनऊ में आयोजित एशिया सेमिनार एंड वर्ल्ड वाइड दीवा मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट में नदीगांव की मूल निवासी नेहा नीरज खरे को मिसेज इंडिया के खिताब से नवाजा गया है। क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेहा को हाल ही में राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश का मानद सदस्य भी नियुक्त किया गया।



Source link

अभी अभी की खबरें