कालपी। वनखंडी देवी मंदिर गईं दो महिलाओं के साथ टप्पेबाजी हो गई। भीड़ में उनके मंगलसूत्र किसी ने गायब कर दिए। महिलाओं ने जब घटना की जानकारी मंदिर के लोगों को हुई तो मंदिर के पास मौजूद लोगों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
नगर में बने वनखंडी देवी मंदिर में हर साल आषाढ मास में भीड़ होती है। शादी-ब्याह के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर में पहुंचती है। सोमवार को भी मंदिर में भीड़ थी। महिलाएं पूजा पाठ कर रही थी। तभी कविता निवासी छौंक तथा सोनी निवासी भलार थाना भोगनीपुर का गले से मंगलसूत्र गायब हो गया।
महिलाओं ने हल्ला मचाया तो मौके से भाग रही एक महिला को मंदिर प्रबंधन के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है। पकड़ी गई महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।