Jewelry and cash stolen after breaking the locks of a house

फोटो – 03 घर में फैला सामान दिखाती गृहस्वामी। परिजन
– फोटो : Samvad

उरई। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के हथना बुजुर्ग गांव में चोरों ने मकान के ताले तोड़कर नौ लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। बुधवार सुबह परिवार के गांव लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।


ग्राम हथना बुजुर्ग निवासी संतराम कुशवाहा पिछले कई वर्षों से जयपुर में पानीपुरी सहित अन्य काम करते हैं। गांव में उनकी करीब 10 बीघा खेती है। सिरसा-बाबई मार्ग पर गांव के किनारे उनका पक्का मकान है। उनके भाइयों के मकान गांव के अंदर हैं। दीपावली से पहले संतराम परिवार के साथ गांव पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी मिली। अंदर कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था।

संतराम के पुत्र पंकज कुशवाहा ने बताया कि चोर अलमारी में रखे करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और पांच लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। जेवरों में दो तोले का हार, दो तोले की जंजीर, झुमके और अंगूठी शामिल हैं। पांच लाख रुपये परिवार में होने वाली शादी के लिए रखे थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।



Source link